फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   दरोगा जी को वर्दी का रौब दिखाना पड़ा भारी

दरोगा जी को वर्दी का रौब दिखाना पड़ा भारी

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Hathras
Hathras Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। आगरा रोड पर कोतवाली के निकट सोमवार की रात उस समय हंगामा हो गया जब एक दरोगा और होटल संचालक होटल संचालक में गाली-गलौज और हाथापाई हो गई। इससे वहां हंगामा होने लगा। आरोप है कि दरोगा बिना बिल चुकाए ही वहां से अपने साथी के साथ चले आए। दोनों में विवाद होते देख भीड़ लग गई। विवाद की सूचना पर वहां कुछ नेता भी पहुंच गए और मामले में हस्तक्षेप कर विवाद को शांत कराया। बताते हैं कि सोमवार कीर रात आगरा रोड स्थित एक होटल पर दो दरोगा खाना खाने के लिए पहुंचे। आरोप है कि खाने-पीने का पांच सौ रुपये बिल आया तो दरोगा अपने साथी के साथ वहां से खिसक लिए। इस पर होटल संचालक पीछे दौड़ पड़ा और दरोगा को कोतवाली के निकट ही रोक लिया। इस दौरान दरोगा और होटल संचालक में जमकर कहासुनी और गाली-गलौज हुई। देखते-देखते ही दोनों में हाथापाई भी हो गई। अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। भनक लगते ही होटल संचालक के पक्ष में कुछ अन्य लोग भी वहां आ गए। इन लोगों के समझाने-बुझाने पर मामला शांत हो गया। इस मामले में कोतवाली निरीक्षक मुहम्मद बाबर का कहना है कि इस प्रकार का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है, यदि इस प्रकार की कोई तहरीर दी जाती है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed