{"_id":"7389","slug":"Hathras-7389-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाके साथ ओढ़पुरा बिजलीघर की ओसीबी में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमाके साथ ओढ़पुरा बिजलीघर की ओसीबी में लगी आग
Hathras
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। पिछले कई दिनों से बिजली संकट से बेहाल शहरवासियाें के लिए शनिवार की रात बड़ी मुसीबत लेकर आई। शहर के 33 केवी ओढ़पुरा बिजलीघर की ओसीबी (ऑयल सर्किट ब्रेकर) में तेज धमाके के साथ आग लग गई, जिससे ओसीबी की इनकमिंग का पूरा पैनल तबाह हो गया। आग बुझाने के प्रयास में बिजलीघर पर तैनात एक संविदाकर्मी भी झुलस गया। आग के कारण शहर के तीन महत्वपूर्ण फीडरों की बिजली ठप हो गई। पूरी रात ही नहीं, बल्कि रविवार को भी पूरे दिन यह फीडर ठप रहे। शनिवार की रात करीब 12.30 बजे अचानक 33 केवी ओढ़पुरा बिजलीघर की ओसीबी में तेज धमाके साथ आग लग गई। यह देखकर वहां तैनात कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। ड्यूटी पर मौजूद संविदा कर्मी रामनिवास निवासी गढ़िया इकबालपुर ने शट डाउन लेने के बाद ओसीबी रूम में जाकर देखा तो पता चला कि इनकमिंग के पैनल में आग लगी है। उसने आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन वह खुद झुलस गया। इसके बाद मिट्टी और पानी की मदद से जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया। जब तक आग बुझी, तब तक ओसीबी के पैनल में कुछ भी नहीं बचा था। इस दुर्घटना से बिजली महकमे को लाखों की चपत लगी है। सूचना पर अधिशासी अभियंता प्रथम जगतराम, एसडीओ प्रथम उत्तमचंद्रा व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए ।
पता चला कि थाना हाथरस गेट के सामने हाईटेंशन लाइन पर एक पेड़ टूटकर गिर पड़ा, जिससे ये तीनों तार आपस में भिड़ गए और इससे बने फाल्ट का असर सीधे ओसीबी पर पड़ा। ओसीबी जलने से 33 केवी ओढ़पुरा के टाउन वन, टाउन टू व टाउन थ्री फीडरों की बिजली ठप हो गई। पूरी रात इन इलाकों की बिजली बंद रही। तड़के तीन बजे से ओसीबी के पैनल पर काम शुरू कराया गया। पूरा पैनल खोलकर उसके क्षतिग्रस्त पार्ट्स बदलवाए गए और अलीगढ़ रोड पर जिस पेड़ के टूटने से यह फाल्ट बना, उस पेड़ को भी कटवाया गया। रविवार की शाम करीब पांच बजे ओसीबी को चालू किया गया, लेकिन वह फेल हो गई। इसके बाद अफसरों को दुबारा पैनल खुलवाना पड़ा और खबर लिखने तक मरम्मत का काम जारी था और शहर के इन तीनों प्रमुख फीडरों की बिजली ठप पड़ी हुई थी। जिन इलाकों की बिजली ठप रही उनमें टाउन वन से जुड़े घंटाघर, हलवाई खाना, मुरसान गेट, ओढ़पुरा, बैनीगंज, रामलीला मैदान, बागला मार्ग, कमला बाजार, पंजाबी मार्केट, चिंताहरण रोड, टाउन टू से जुड़े अलीगढ़ रोड के लेबर कालोनी, नेहरू कालोनी, खंदारी गढ़ी, विष्णुपुरी और आसपास के इलाकों के अलावा टाउन थ्री से जुड़े औद्योगिक आस्थान व आसपास की कई कालोनियां शामिल हैं। इन इलाकों की बिजली न केवल पूरी रात ठप रही, बल्कि रविवार की शाम को 18 घंटे बाद भी चालू नहीं हो पाई थी।