फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   बिजली का बिल भरने में लेटलतीफी पड़ेगी महंगी

बिजली का बिल भरने में लेटलतीफी पड़ेगी महंगी

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Hathras
Hathras Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। आनलाइन बिलिंग सिस्टम में महीने के अंदर ही बिल जमा न करना उपभोक्ताओं को महंगा पड़ेगा। महीने की अंतिम तारीख के बाद अगर उपभोक्ता बिल जमा करने पहुंचेंगे तो उनका पेमेंट अब पहले की तरह बैक डेट की बजाय अब अगले महीने में ही रिसीव होगा और इसका खामियाजा उन्हें 150 रुपये की ब्याज के रूप में भुगतना पड़ेगा यानि अब बिल जमा करने में लेटलतीफी उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ बढ़ा सकती है। अभी तक शहर के विद्युत उपभोक्ताओं को महीना खत्म होने के बाद पिछले महीने का बिल जमा कराने की आदत पड़ी है। यह आदत इसलिए भी है, क्योंकि विद्युत अधिकारी अक्सर लक्ष्य पूरा करने की खातिर बीते महीने का पेमेंट महीना खत्म होने के बावजूद बैक डेट में रिसीव कर लेते थे और उपभोक्ता को उसकी रसीद भी काटकर दे देते थे। बैक डेट में बिल जमा करने का यह सिलसिला नए महीने के पहले हफ्ते तक तो चलता ही था और कभी-कभी 10 तारीख तक भी पिछले महीने का पेमेंट बैक डेट फार्मूले से जमा हो जाता था, लेकिन अब न तो विद्युत अधिकारी यह खेल कर पाएंगे और न ही उपभोक्ता बैक डेट में बीत चुके महीने का पेमेंट जमा करा पाएंगे। अगर महीने के अंत तक वह बिल जमा करने से चूक गए तो उनके बिल में 150 रुपये का ब्याज लग जाएगा।
विज्ञापन

महीने की अंतिम तारीख को शाम पांच बजे के बाद यूपीपीसीएल हेडक्वार्टर से पिछले महीने की बिलिंग क्लोज कर दी जाएगी और साफ्टवेयर को तब तक के लिए लॉक कर दिया जाएगा, जब तक पिछले महीने की बिलिंग का पूरा हिसाब-किताब न लग जाए। हिसाब फाइनल होने के बाद पहली या दूसरी तारीख में साफ्टवेयर को खोला जाएगा और उसके बाद ही नए पेमेंट की रिसीविंग शुरू हो पाएगी। नए सिस्टम में विद्युत अधिकारियों के साथ अब उपभोक्ताओं बिलों के पेमेंट में लेटलतीफी की आदत बदलनी होगी। प्रोग्राम लॉक होने से महीने की पहली तारीख यानि मंगलवार को विद्युत वितरण खंड प्रथम के सभी काउंटरों पर बिलिंग का काम पूरी तरह बंद रहा और कंप्यूटर शांत पड़े रहे। बिल जमा कराने पहुंचे उपभोक्ताओं को मायूस लौटना पड़ा। उपभोक्ताओं से कहा गया कि अब इस महीने से उनके बिल महीने की पहली और संभवतया दूसरी तारीख में भी जमा नहीं होंगे। 3 तारीख से नई बिलिंग शुरू हुआ करेगी, क्योंकि ऊपर से कंप्यूटर का लॉक 2 या 3 तारीख में ही खुला करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed