फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   एसडीएम ने पकड़ा फर्जी वोटर आईडी बनाने वाला

एसडीएम ने पकड़ा फर्जी वोटर आईडी बनाने वाला

Fri, 31 Oct 2014 05:30 AM IST
Hathras
Hathras Updated Fri, 31 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सासनी। एसडीएम संजय कुमार पांडेय ने कोतवाली चौराहा कैलोरा रोड पर स्थित फोटो स्टूडियो की दुकान पर छापा मार कर फर्जी आईडी तैयार करने के आरोप में स्टूडियो संचालक एवं उसके एक अन्य साथी को हिरासत में ले लिया। इस मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला चावड़ निवासी मुन्नी देवी उर्फ नन्नी के नाम पेंशन का रुपया आया था। जिसके लिए उसे पहचान पत्र की जरूरत थी। हालांकि उसके पास अपना मतदाता पहचान पत्र था। जो मुन्नी के नाम से था। लेकिन पेंशन नन्नी के नाम आई थी। इस कारण पेंशन के रुपये प्राप्त करने में उसके सामने हो रही थी। उसको सलाह दी गई कि वह पहचान पत्र को सही करा ले। जिसके लिए उसने आरोपी फोटो स्टूडियो संचालक से संपर्क किया। आरोपी ने पहचान पत्र मुन्नी के स्थान पर नन्नी के नाम से बना दिया। लेकिन वह नेट पर नहीं था। नेट पर चढ़वाने के लिए उसने संबंधित कर्मचारी से संपर्क किया तो उसने पहचान पत्र को फर्जी बता दिया। साथ ही इसकी जानकारी एसडीएम को दी। एसडीएम ने पुलिस के साथ मौके पर छापा मार कर स्टूडियो संचालक एवं उसके एक अन्य साथी को हिरासत में ले लिया। दोनों पुलिस के कब्जे में हैं। पुलिस ने स्टूडियो से कंप्यूटर का सीपीयू व अन्य उपकरण भी कब्जे में ले लिये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed