{"_id":"7-22266","slug":"Hathras-22266-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएफओ ने छापा मारकर पकड़ी अवैध लकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएफओ ने छापा मारकर पकड़ी अवैध लकड़ी
Hathras
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। जिला वन अधिकारी की टीम ने मंगलवार को नगर की आरा मशीनों पर छापा मारकर लाखों रुपये की अवैध लकड़ी पकड़ी। समाचार लिखे जाने तक लकड़ी की कीमत का आकलन जारी था। आकलन के बाद ही पेनाल्टी की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि नगर में कई लाइसेंस धारक आरा मशीनें काम कर रही हैं। मंगलवार को डीएफओ एके कश्यप ने मशीनों पर काफी पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा। ईदगाह रोड पर कई मशीनों पर बड़े पैमाने पर लकड़ी पाई गई। कई घंटे तक नगर की मशीनों पर पड़ी लकड़ी की चेकिंग की गई। कितने की लकड़ी अवैध पाई गई, इसका आकलन जारी था। आरा मशीन संचालक भी डीएफओ पर हमलावर हो गए हैं। उनका कहना है कि 11 महीने से 13 लाइसेंसों को डीएफओ ने दबा रखा है। नियमानुसार उन्होंने लाइसेंस फीस जमा की है, लेकिन उन्हें अभी तक रिन्यू करके नहीं दिया है। अब जब खुद डीएफओ छापामारी कर रहे हैं तो उन्हें लाइसेंस कहां से दिखाएं। जब डीएफओ से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने 13 लाइसेंस पेंडिंग होने की बात भी स्वीकारी, लेकिन इन्हें स्वीकृति नहीं देने के सवाल पर वह चुप्पी साध गए। डीएफओ की इस मनमानी को लेकर आरा मशीन संचालकों में गुस्सा है।
विज्ञापन