फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   59 हजार परीक्षार्थी इस साल देंगे बोर्ड परीक्षा

59 हजार परीक्षार्थी इस साल देंगे बोर्ड परीक्षा

Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
Hathras
Hathras Updated Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को विधिवत रूप से कराने के लिए जिला परीक्षा समिति जोर-शोर से तैयारी में जुटी है। परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची पर विचार-विमर्श करने के लिए 31 अक्तूबर को डीएम की अध्यक्षता में देर शाम बैठक होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में इस बार संस्थागत परीक्षार्थियों की संख्या 30,506 हैं। इसमें 18,640 छात्र एवं 11,866 छात्राएं भाग लेंगी, जबकि व्यक्तिगत रूप से 155 छात्र एवं 187 छात्राओं सहित 342 व्यक्तिगत परीक्षार्थी भाग लेंगे, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में 27874 परीक्षार्थी संस्थागत रूप से भाग लेंगे। इसमें 17,777 छात्र एवं 10,074 छात्राएं हैं, जबकि व्यक्तिगत रूप से 532 छात्र एवं 291 छात्राओं सहित 823 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इस प्रकार जिले में 59,622 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में भाग लेंगे, जो पिछले वर्ष के मुकाबले करीब 10 हजार कम है।
विज्ञापन

इन परीक्षार्थियों की बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 120 परीक्षा केंद्रों की आवश्यकता होगी, जबकि पिछले वर्ष 131 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परिषद की नीतियों के अनुसार पिछले वर्षो में सुचिता पूर्ण परीक्षा केंद्रों का संचालन करने वाले विद्यालयों को फिर से परीक्षा केंद्र बनाया जाना तय है। इस मानक पर अगर गौर किया गया तो परीक्षा केंद्रों की सूची में इस बार भी शायद ही किए विद्यालय का परीक्षा केंद्र बनाया जा सकेगा। अगर पिछले वर्ष में विवादित करीब 10 विद्यालयों को इसमें से हटा भी दिया जाए तो भी परीक्षा केंद्र के लिए मानकों पर खरे उतरने वाले उन्हीं विद्यालयों को यह जिम्मेदारी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed