{"_id":"7-22245","slug":"Hathras-22245-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत बच्ची को पुलिस ने कराया मुक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत बच्ची को पुलिस ने कराया मुक्त
Hathras
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला कुंवरजी की झोपड़ी से अपह्त एक बच्ची को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस को अभी मुख्य आरोपी नहीं मिला है। इस गांव में चार साल पहले एक परिवार भूरा पुत्र झुन्नीलाल के घर में किराए पर रहता था। उसके बाद इस परिवार का मुखिया चला गया। उसके पीछे पत्नी सावित्री देवी ही यहां रह गई। आरोप है कि जब भूरा ने अपना किराया मांगा तो सावित्री देवी उसे यह कहकर अपने साथ ले गई कि वह मुरैना चले। उसका पति वहीं है। वहां से उसे किराया दिला देगी। इस पर भूरा अपनी आठ साल की बच्ची को लेकर मुरैना चला गया। वहां उसे जमकर मारापीटा और उसे बंधक भी बनाया। जैसे-तैसे 26 सितंबर को वह वापस लौटा था, लेकिन लड़की उन्हीं लोगों के कब्जे में रही थी। उसके बाद भूरा ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट थाना हाथरस गेट मे दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दबिश दी। अब पुलिस ने अपह्त आठ साल की बच्ची को मुक्त करा लिया है। पुुलिस अभी आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन