{"_id":"7-22228","slug":"Hathras-22228-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार की पिटाई के बाद सहपऊ में बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार की पिटाई के बाद सहपऊ में बवाल
Hathras
Updated Mon, 27 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सहपऊ। क्षेत्र के ग्राम जलेसर रोड ( मानिकपुर ) में समोसे के पैसों के लेन-देने को लेकर एक दुकानदार की पिटाई कर दी गई, जिसके बाद वहां स्थिति बिगड़ गई। शरारती तत्वों ने वहां ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिससे वहां भगदड़ मच गई। दुकानदार के समर्थन में भी काफी लोग आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे स्थिति संभाली।
जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर कुछ शरारती तत्व शराब पीकर रोजाना हंगामा करते रहते हैं और आए-दिन दुकानदारों से मारपीट करते रहते हैं। जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर पुलिस की एक चौकी भी है। इन शरारती तत्वों की दबंगई इतनी ज्यादा है कि पुलिस भी इनके सामने असहाय नजर आती है। जलेसर रोड मानिकपुर पर नगला दयाराम निवासी कालीचरण मिठाई की दुकान करता है। शाम को कुछ शरारती तत्व शराब पीकर उसकी दुकान पर आए और समोसा लेकर चल दिए। पैसे मांगने पर उसके साथ झगड़ा कर मारपीट करने लगे। इस बीच कुछ और शरारती लोगों ने ईंट-पत्थर फें कने शुरू कर दिए, जिससे दुकानदार का मिठाई का काउंटर भी टूट गया। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। भीड़ को समझाकर घटना स्थल से हटाया। समाचार लिखने तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।