{"_id":"7-22220","slug":"Hathras-22220-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली लक्ष्मी-गणेश शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली लक्ष्मी-गणेश शोभायात्रा
Hathras
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हसायन। कस्बा में दिवाली के मौके पर मोहल्ला कछियान कलां से मां महालक्ष्मी, गणेश और विद्या दायिनी मां सरस्वती की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभयात्रा का कस्बे के लोगों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा कस्बे के बाण रोड स्थित मोहल्ला कछियान कलां से शुरू होकर मोहल्ला दखल, शीशग्रान, पुरदिलनगर मार्ग, गड़ौला मार्ग और मुख्य बाजार से मोहल्ला अहीरान और माता पथवारी देवी के मंदिर होती हुई वापस मोहल्ला कछियान कलां पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा का शुभारंभ सभासद सुरेश चंद्र कुशवाहा ने फ ीता काटकर किया। इस मौके पर जितेंद्र कुमार कुशवाहा, मोर मुकुट कुशवाहा, किशनलाल, मनोज कुमार, विनोद कुमार, फूल सिंह, हीरालाल, कल्याण सिंह, पुरुषोत्तम, द्रोपादेवी, चंद्रवती, राजकुमारी, फू लचंद्र, कैलाश कुमार, विजय कुशवाहा, शिवकुमार, जगदीश ,मुकेश, दिनेश, राकेश, अशोक कुशवाहा आदि अनेक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन