{"_id":"7-22219","slug":"Hathras-22219-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मी पूजन के लिए थाल में रखे 30 हजार जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मी पूजन के लिए थाल में रखे 30 हजार जलकर राख
Hathras
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सासनी। ग्राम खेड़ा फिरोजपुर में गुरुवार की रात दिवाली पर्व पर लक्ष्मी पूजन के लिए थाल में रखे 30 हजार रुपये जल कर राख हो गए। शुक्रवार सुबह जानकारी होने पर ग्रह स्वामी के पैरों तले जमीन खिसक गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित परिवार में गमजदा माहौल होने के कारण चूल्हा तक नहीं सुलगा है। ग्राम खेड़ा फिरोजपुर निवासी धर्मवीर सिंह पुत्र पूरन सिंह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसने 30 हजार इकट्ठे किए थे। गुरुवार को लक्ष्मी पूजन की रश्म अदा करने के लिए उसकी मां मुन्नी देवी ने पूजा की थाली में 30 हजार की नकदी, कुछ आभूषण भी रखे थे। पूजा अर्चना के बाद वह सो गए। बताते हैं कि दीवार पर चस्पा लक्ष्मी-गणेश का कलेंडर छूट कर गिर गया और नीचे जल रहे दीपक पर गिर गया। जिससे उसमें आग सुलग गई। परिणाम स्वरूप थाल में रखे नोट जल की राख हो गए। शुक्रवार की सुबह मुन्नी देवी रीति रिवाज निभाने जल्दी जगी तो देखा की थाल से धुआं उठ रहा था। नजारा देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। गांव में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन