{"_id":"7-22214","slug":"Hathras-22214-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम दे गए दगा, भटकते रहे ग्राहक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम दे गए दगा, भटकते रहे ग्राहक
Hathras
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। त्योहार के चलते शहर के एटीएम पर काफी लोगों की भीड़ लगी रही। एटीएम से नकदी निकालने के लिए शहर के कई एटीएम खाली पड़े होने के कारण नकदी नहीं दे सके। जो लोग बड़ी आस लेकर एटीएम पर नकदी निकालने पहुंचे, वह वहां से मायूस होकर ही लौटे। शहर में लोग अन्य स्थानों पर लगे एटीएम के पते पूछते रहे। शहर के मधुगढ़ी रोड, मुरसान गेट, सादाबाद गेट और चक्की बाजार सहित कई स्थानों पर लगे एटीएम नकदी समाप्त होने के कारण शोपीस बन कर खड़े रहे। इन एटीएम पर आने वाले लोग बिना नकदी निकाले ही वापस लौट गए। त्योहार पर लोग नकदी निकालने के लिए इधर से उधर भटकते रहे। जिन एटीएम में नकदी थी, वहां पर काफी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन