{"_id":"7-22175","slug":"Hathras-22175-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की वारदातों में पुलिस के खाली हाथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की वारदातों में पुलिस के खाली हाथ
Hathras
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। सादाबाद में 9 लाख की लूट और शहर में बैटरी की फैक्ट्री से लूट की वारदातों में अभी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश भी दी और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया, लेकिन नतीजा जस का तस है। उल्लेखनीय है कि सादाबाद में बदमाशों ने एक डेयरी कर्मचारी से मंगलवार को दिन-दहाड़े 9 लाख रुपये लूटे थे। उस समय यह कर्मचारी बैंक से रुपये लेकर वापस लौट रहा था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। इससे पहले सोमवार की रात्रि में बदमाशों ने रुहेरी के निकट एक बैटरी की फैक्ट्री में लाखों की लूटपाट की थी। दोनों वारदातों से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए थे। इन दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस ने कई स्थानों पर दबिशें दीं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की, लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है।
विज्ञापन