{"_id":"7-22172","slug":"Hathras-22172-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से लाखों की नकदी-गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों से लाखों की नकदी-गहने चोरी
Hathras
Updated Wed, 22 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला दली में बदमाश बीती रात दो घरों मे घुसकर ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और नगदी आदि सामान चोरी कर ले गए। जिस समय बदमाश घटना को अंजाम दे रहे थे, उसी समय घर मे सोई युवती खटर-पटर की आवाज सुनकर जाग गई। उसके चीखते ही बदमाश भाग निकले। बाद में बदमाशों का काफी पीछा भी किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। नगला दली निवासी प्रेमपाल पुत्र सूबेदार सिंह के घर में बदमाशों ने रात्रि में कमरे का ताला तोड़कर 22 हजार रुपये नकद, एक चेन, सोने की अंगूठी, चार जोड़ी चांदी की पायजेब, एक चांदी की करधनी एवं कपडे़ आदि ले गए। प्रेमपाल की पड़ोसी श्रीमती चंद्रमुखी पत्नी जनक सिंह के घर से बदमाश 10 हजार रुपये नकद, दो जोड़ी चांदी की पाजेब चांदी की, दो सोने की अंगूठी ले जाने में सफल रहे। चंद्रमुखी के मुताबिक करीब मध्य रात्रि उसकी 20 वर्षीय पुत्री साधना घर में खटर-पटर की आवाज को सुनकर जाग गई। उसने देखा कि घर में कोई घुसा हुआ है तो उसकी चीख निकल गई। उसके चीखते ही चंद्रमुखी भी जाग गई। मौका पाकर बदमाश भागने में सफल रहे। घटना के संबंध में प्रेमपाल और चंद्रमुखी ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन