फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   धनतेरस पर खूब खनका बाजार

धनतेरस पर खूब खनका बाजार

Wed, 22 Oct 2014 05:30 AM IST
Hathras
Hathras Updated Wed, 22 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। शहर में धनतेरस पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से लेकर देर रात तक शहर के बाजारों में बर्तनों की खनक गूंजती रही। बर्तन और सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान पर ग्राहकों की भारी भीड़ लगी रही। धनतेरस पर्व पर धातु खरीदना शुभ माना जाता है, इसलिए इस दिन लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार सोने-चांदी के आभूषण भी खरीदे। मंगलवार को जैसे-जैसे दिन चढ़ा बाजार में भी ग्राहकों की भीड़ में लगातार इजाफा होता रहा। शहर में सोने, चांदी, बर्तन की दुकानों के अलावा इलेक्ट्रोनिक्स आइटमों और बाइकों की एजेंसियां आकर्षक रोशनी से नहाई हुई थीं। शहर के हर बाजार में ग्राहकों का देर रात तक तांता लगा रहा। सर्वाधिक ग्राहकों की भीड़ पत्थर वाला बाजार, घंटाघर, सर्राफा बाजार, रामलीला ग्राउंड, बैनीगंज, कमला बाजार, मुरसान गेट पर देर रात तक दिखाई दी। धनतेरस पर खरीदारी करने के लिए कोई अकेले आया तो कोई अपने परिवार के साथ खरीदारी करने के लिए पहुंचा था। ग्राहकों की अच्छी भीड़ उमड़ने से दुकानदारों के भी चेहरे खिले हुए थे। धनतेरस पर बर्तन खरीदने के लिए दुकानों पर ग्राहक काफी संख्या में पहुंचे। हर कोई बाजार में खरीदारी करते हुए देखा गया। किसी ने छोटे तो किसी ने बड़े बर्तन खरीदे। बर्तनों की दुकानों पर सर्वाधिक बिक्री फैंसी बर्तनों की हुई। देर रात तक बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी होने से दुकानदार और कर्मचारियों को खाना खाने की भी फुर्सत नहीं मिल सकी। सर्राफा मार्केट की धनतेरस पर देर रात तक गुलजार रहा। हर सोने-चांदी की दुकान पर आभूषण खरीदने वाले लोगों का तांता लगा रहा। हर किसी ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार आभूषण खरीदे। इस पर्व पर चांदी के सिक्के और डॉलरों की सर्वाधिक बिक्री हुई। चांदी के बर्तनों को भी काफी ग्राहकों ने खरीदा। इस बार सोने-चांदी के दामों में काफी गिरावट होने के चलते ग्राहकों ने खूब आभूषण खरीदे। धनतेरस पर्व पर सुबह से ही शहर के काफी बाजारों में मिट्टी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की दुकानें सज गई थीं। मूर्ति विक्रेताओं के यहां पर सुबह से लेकर शाम तक ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ लगी रही। इस बार मूर्तियों पर कोई खास महंगाई नहीं थी। लक्ष्मी, गणेश, शिव, पार्वती, कृष्ण आदि भगवान के साथ-साथ अन्य मूर्तियों की भी खूब बिक्री हुई। धनतेरस पर्व पर नारियल झाडू खरीदना भी शुभ माना जाता है। बाजार में नारियल झाडू के साथ-साथ प्लास्टिक झाडू भी खूब बिके। वहीं दिवाली पर्व पर घर सजाने के लिए तरह-तरह की चाइनीज झालरों और प्लास्टिक झालरों की भी बिक्री करने के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी रही। मिट्टी के दीपक और मोमबत्ती भी खूब बिकी। धनतेरस पर्व पर हीरो मोटोकॉर्प, होंडा, बजाज, हुंडई, महिंद्रा की बाइक और कारों को खरीदने के लिए ग्राहक काफी संख्या में पहुंचे। धनतेरस पर लगभग शहर में एजेंसियों से 1,500 से 1,600 बाइक, स्कूटी और कारों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed