{"_id":"7-22123","slug":"Hathras-22123-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जल्द पूरी तरह बंद होंगी पाक की हरकतें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जल्द पूरी तरह बंद होंगी पाक की हरकतें’
Hathras
Updated Sun, 19 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराराऊ (हाथरस)। केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल बीके सिंह शनिवार को यहां मीडिया पर बेहद तल्ख दिखे। उन्होंने कहा कि मीडिया बहुत जल्दबाजी में काम कर रहा है। समाचार अभिव्यक्ति में पूरे तथ्य नहीं आने से मामला उलझ जाता है। किसी भी काम के पश्चात परिणाम के आधार पर राय कायमी करनी चाहिए। चीन के मसले पर कहा कि दोनों देश के प्रधानमंत्रियों में बात हुई है। कुछ समय प्रतीक्षा कर परिणाम आने दीजिए। हर समस्या का स्थायी समाधान हर हाल में होगा। पाकिस्तान की हरकतें अति शीघ्र बिल्कुल बंद होंगी। सुम्मेरपुर में कार्यक्रम में भाग लने के पश्चात पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि विदेशी बैंकों में काले धन के विषय में सरकार ने जो वादा किया था, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। विदेश से धन वापस आए। इसके लिए एसआईटी का गठन किया गया है। इतना जटिल मामला है। कुछ समय तो लेगा ही। सिंह ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुददा नहीं बचा है, इसलिए वे हर मामले में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। पाकिस्तान को लेकर सिंह ने कहा कि उन्हें क्या जवाब दिया गया है, पाकिस्तानियों से ही पूछें। वैसे भी पाकिस्तान एक विफल राष्ट्र की श्रेणी में आ गया है। पूर्वोत्तर राज्यों में असुरक्षा के विषय में सिंह ने कहा कि अब इक्का-दुक्का मामले ही प्रकाश में आए हैं। विंध्याचल शांत है। उत्तर में कुछ मामले हुए हैं। इनकी सुरक्षा के लिए दिल्ली में अलग प्रकोष्ठ बना दिया गया है। आने वाले वक्त में और भी बड़ा परिवर्तन नजर आने लगेगा।
विज्ञापन