{"_id":"7-22121","slug":"Hathras-22121-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण के एटीएम से 25 हजार रुपये किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण के एटीएम से 25 हजार रुपये किए पार
Hathras
Updated Sun, 19 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। पुलिस को तत्काल सूचना देने का भी कोई नतीजा नही निकला और एटीएम कार्ड धारक के खाते से 25 हजार रुपये पार हो गए। शुक्रवार की देर शाम बदमाशों ने एक एटीएम कार्ड धारक ओमवीर निवासी वीरनगर सासनी का एटीएम कार्ड हाथरस गेट थाने के सामने बैंक ऑफ इंडिया के निकट से पार कर दिया था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी थी और यह आशंका जाहिर की थी कि शातिर उसके खाते से रुपये निकाल सकता है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब जिसकी आशंका थी, वहीं हुआ और समय पर सूचित करने के बाद भी उसके खाते से किसी शातिर ने 25 हजार रुपये पार कर दिए। उल्लेखनीय है कि हाल में ही इस तरह की कई वारदातें सामने आई हैं और लोगोें के एटीएम से रुपये गायब हुए हैं। इस मामले में हालांकि अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन