फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   हजारों बच्चों ने ली पटाखे न चलाने की शपथ

हजारों बच्चों ने ली पटाखे न चलाने की शपथ

Sun, 12 Oct 2014 05:30 AM IST
Hathras
Hathras Updated Sun, 12 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। अमर उजाला के पर्यावरण प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए स्कूलों में चलाए जा रहे अभियान की चारों तरफ सराहना हो रही है। इसी अभियान के तहत कोटा रोड स्थित आरपीएम सीनियर सैंकडरी स्कूल में ईको फ्रेंडली दीवाली मनाने के लिए स्कूल के हजारों विद्यार्थियों ने दीवाली पर्व पर कम पटाखे चलाने व पर्यावरण की रक्षा एवं प्रदूषण के खतरों से जनमानस को बचाने की शपथ भी ली। विद्यार्थियों ने कहा कि वह दीवाली पर न तो खुद तेज आवाज के पटाखे छोड़ेंगे और न ही इसे छोड़ने का सुझाव किसी को देंगे। वह अपने परिजन व रिश्तेदारों के साथ-साथ आस पास के लोगों को पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए प्रेरित करेंगे। विद्यालय के डायरेक्टर अविन शर्मा ने बताया कि दीवाली पर करोड़ों रुपये की आतिशबाजी धुआं हो जाती है। थोड़ी देर के मनोरंजन के लिए लोग आतिशबाजी करते हैं। तेज आवाज की आतिशबाजी से आस-पास के लोगों को परेशानी तो होती है साथ ही आतिशबाजी से निकलने वाले जहरीले धुएं से लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा, शिक्षिका अंजू सक्सेना, आरके वर्मा, चंद्रकांत शर्मा, अनिल तौमर, जितेंद्र, सुरेंद्र शर्मा, रिंकी शर्मा, रेनू सिंह, योगेश दीक्षित, मीना दीक्षित, सुरेंद्र शर्मा, योगेंद्र सेंगर, अनिल कुशवाहा, सुनील पाली, गीतेश्वर शर्मा, अलका शर्मा, दिशा शर्मा, विद्या शर्मा सहित काफी स्टाफ मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed