फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ओसीबी में आग, 14 घंटे दो दर्जन गांवों की बत्ती गुल

ओसीबी में आग, 14 घंटे दो दर्जन गांवों की बत्ती गुल

Thu, 09 Oct 2014 05:30 AM IST
Hathras
Hathras Updated Thu, 09 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। 33 केवी ओढ़पुरा बिजलीघर पर मंगलवार की रात मुरसान फीडर की ओसीबी के इनकमिंग पैनल में आग लग गई। इस फीडर से जुडे़ करीब दो दर्जन गांवों की बिजली गुल हो गई। वहीं शहर की हाइडिल कॉलोनी भी पूरी रात अंधेरे में रही। करीब 14 घंटे तक इस फीडर से जुडे़ इलाकों में बिजली का संकट बना रहा।
विज्ञापन

जिले के बिजलीघर ओवरलोडिंग की मार से लगातार जूझ रहे हैं। विद्युत अफसर धीरे-धीरे बिजलीघरों पर ओवरलोडिंग की मार को कम करने के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन यह प्रयास सफल नहीं हो पा रहे। ओवरलोडिंग की वजह से ही ओढ़पुरा देहात बिजलीघर के मुरसान फीडर की ओसीबी के इनकमिंग पैनल में मंगलवार की रात 11 बजे आग लग गई। वहां मौजूद विद्युत कर्मियोें ने आग पर जैसे तैसे काबू पाया। रात को ही फीडर को ठीक करने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इससे पूरी रात इस फीडर से जुडे़ दो दर्जन से अधिक गांव और हाइडिल कॉलोनी इलाके अंधेरे में रहे। हांलाकि बिजली अफसरों ने कुछ गांवो की आपूर्ति को दूसरे फीडर से जोड़कर सुचारू कर दिया। सुबह लोग बिजली न होने की वजह से पानी तक को तरस गए। लोग बिजली अफसरों को फोन लगाते रहे, लेकिन अफसरों ने फोन तक नहीं उठाए। इतना ही नहीं सुबह फिर से ओसीबी को ठीक करने का काम किया गया। बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे ओसीबी को ठीक कर सप्लाई सुचारु कराई गई,तब जाकर लोगों को करीब 14 घंटे बाद राहत मिल सकी। एसडीओ ओमप्रकाश ने बताया कि ओवरलोडिंग की वजह से यह समस्या आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed