{"_id":"7-21240","slug":"Hathras-21240-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी को अगवा कर 16 किग्रा चांदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी को अगवा कर 16 किग्रा चांदी लूटी
Hathras
Updated Fri, 05 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सादाबाद (हाथरस)। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मदारी निवासी चांदी व्यवसायी हरिदत्त पुत्र ठाकुरलाल को आगरा में कुछ लोगों ने अगवा कर लिया और उससे करीब 16 किग्रा चांदी से बने घुंघरू लूट लिए। बदमाश व्यापारी को बेहोश करके आगरा में ही खंदारी से आगे किसी सुनसान जगह पर फेंक गए। सुबह होश आने पर उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पहले परिजनों को दी और उसके बाद आगरा के थाना हरी पर्वत की पुलिस को भी अवगत कराया।
व्यापारी हरिदत्त बुधवार को चांदी के घुंघरु (मठरी) बेचने के लिए आगरा गया था। बताते हैं कि रास्ते में उसका कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया और रात्रि में बदमाश उसे खंदारी से आगे किसी स्थान पर डाल गए। हरदत्त गांव से करीब 11 किलो चांदी (70 टंच) के घुंघरू और 5 किलो चांदी (45 टंच) के घुंघरू (मठरी) आगरा ले गया था। करीब दोपहर 2 बजे वह भगवान टॉकीज से रिक्शे से बाजार जा रहा था कि रास्ते में खाकी वर्दी वाला एक व्यक्ति मिला, जो उसके रिक्शे में बैठ गया और आगे जाकर खाकी वर्दीधारी व्यक्ति ने उससे पूछा कि थैले में क्या है तो हरदत्त ने उसे बताया कि इसमें घुंघरू हैं। तभी उसने वहां खड़ी एक गाड़ी की ओर उसे चलने और साहब से बात करने को कहा। बताते हैं कि वहां खडे़ व्यक्ति ने उसके मुंह पर रूमाल सुंघाकर उसे गाड़ी में डाल लिया और किसी अन्यत्र स्थान पर ले गए। रात्रि में उसे खंदारी से आगे उसे बेहोशी की हालत में फेंक गए, जबकि उसकी चांदी के थैले गायब थे।