{"_id":"7-20536","slug":"Hathras-20536-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब प्री मेट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन भी ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब प्री मेट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन भी ऑनलाइन
Hathras
Updated Sat, 02 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भारत सरकार की प्री मेट्रिक छात्रवृत्ति एवं कोर्स फीस के लिए भी अब ऑन लाइन आवेदन करना होगा। इन विद्यार्थियों का यह पैसा विद्यालयों के खातों के स्थान पर सीधे विद्यार्थियों के खातों में जाएगा। शासन के इन निर्देशों का अनुपालन कराने के बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। केंद्र सरकार द्वारा अल्प संख्यक विद्यार्थियों को दी गई प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं कोर्स फीस के पांच हजार रुपये प्रति छात्र के हिसाब से दिए जाते हैं, लेकिन पिछले शिक्षा सत्रों में यह पैसा शिक्षण संस्थाओं के खातों में भेजा गया। इसे बीते शिक्षा सत्रों में जिले में इस पैसे का करोड़ों रुपये का बजट अल्प संख्यक कल्याण विभाग के अधिकारी और शिक्षण संस्थाओं के संचालक हजम कर गए। इसकी शिकायत के बाद जिले में इस घोटाले का खुलासा हुआ। इसी छात्रवृत्ति के मामले में पूर्व डीएमओ के खिलाफ जिले में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। इन घोटालों को देखते हुए भारत सरकार ने अब इस छात्रवृत्ति और कोर्स फीस का लाभ वास्तविक विद्यार्थियों को पहुंचाने के लिए पूरी प्रक्रिया बदल दी है। अब इन छात्रों के ऑन लाइन आवेदन होंगे। इन आवेदनों में विद्यार्थियों के सीबीएस बैंकों के खाते भी ऑन लाइन डाउन लोड करने होंगे, जिससे शिक्षा अधिकारी इन विद्यार्थियों के सत्यापन की रिपोर्ट अल्प संख्यक विभाग को सौंप देंगे तो इन सभी विद्यार्थियों की यह छात्रवृत्ति और कोर्स फीस सीधे विद्यार्थियों के खातों में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन