{"_id":"7-19174","slug":"Hathras-19174-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलचिलाती धूप में जाम से झल्लाए लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलचिलाती धूप में जाम से झल्लाए लोग
Hathras
Updated Tue, 27 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। सोमवार को फिर लोगों ने जाम का झाम झेला। शहर के तालाब चौराहे पर न तो डिवाइडर जाम रोक पा रहे और न ही वन वे ट्रैफिक सिस्टम। यही नहीं शहर के कई प्रमुख बाजारों में तो बड़े वाहन प्रवेश कर गए और वहां भी घंटों जाम की स्थिति रही। लोग खासे परेशान दिखाई दिए। सोमवार को ट्रैफिक का लोड सड़क पर ज्यादा रहता है। इसका खामियाजा यहां लोगों को जाम के रूप में झेलना पड़ता है। तालाब चौराहे पर पूर्वोत्तर रेलवे का फाटक बंद होने की वजह से जाम लगना लाजमी है। सोेमवार को भी यही हुआ। एनएच के अलावा सिकंदराराऊ और मथुरा रोड पर जाम लगा रहा। इसके अलावा शहर के बाजारोें में नो एंट्री व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए भारी वाहनों ने प्रवेश कर लिया। ऐसे में पूरे शहर के अंदर का ट्रैफिक सिस्टम बिगड़ गया। वैसे भी अतिक्रमण की वजह से शहर में रास्ते काफी संकुचित हो गए हैं। भारी वाहनों के चक्कर में दोपहिया और पैदल राहगीर भी नहीं निकल पाए। कई चौराहों पर तो कोतवाली पुलिस को पहुंचकर जाम खुलवाना पड़ा। देर शाम तक मुख्य मार्गों व चौराहों पर यही स्थिति रही और लोग काफी परेशान दिखाई दिए।
विज्ञापन