{"_id":"7-19098","slug":"Hathras-19098-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"1364 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 45 रहे गैरहाजिर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1364 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 45 रहे गैरहाजिर
Hathras
Updated Fri, 23 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। डिग्री कॉलेजों में विवि परीक्षाएं लगातार जारी हैं। गुरुवार को भी बागला डिग्री कॉलेज में हुई परीक्षा में 1364 परीक्षार्थियों ने सहभागिता की, जबकि 45 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा के दौरान कॉलेज का सचल दस्ता भी सक्रिय बना रहा। सुबह की शिफ्ट में बीएससी तृतीय वर्ष की केमिस्ट्री के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा में बागला के 77 और अंजू प्रिंयका के 75 में से 73 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। यहां 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बीए तृतीय वर्ष की इतिहास की परीक्षा में अंजू प्रिंयका के 19 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। दोपहर की शिफ्ट में बीए द्वितीय वर्ष की अंग्रेजी के प्रथम प्रश्नपत्र की बागला के 227 और अंजू प्रिंयका के 238 में से 233 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शाम की शिफ्ट में बीएससी प्रथम वर्ष केमिस्ट्री के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा में अंजूप्रिंयका के 474 में से 448 और बागला डिग्री कॉलेज के 260 में से 248 परीक्षार्थियों ने सहभागिता की। इस दौरान 38 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। एमए फाइनल अर्थशास्त्र के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा में 58 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के दौरान कॉलेज के सचल दस्ते द्वारा कोई भी नकलची नहीं पकड़ा जा सका। अंजूप्रिंयका डिग्री कॉलेज के परीक्षार्थी आज से नगला उम्मेद के हरप्रसाद मान सिंह ठेंनुआ डिग्री कॉलेज में परीक्षा देंगें। कॉलेज के प्रबंधक डॉ. वीपी मदनावत ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद परीक्षार्थियों का परीक्षाकेंद्र विवि द्वारा बदल दिया गया है। पहले परीक्षाएं बागला कॉलेज में चल रही थीं, लेकिन अब यह परीक्षाएं शुक्रवार से बदले हुए परीक्षाकेंद्र पर होंगी।
सीबीएसई की 10 वीं के घोषित हुए परिणाम में पीसी बागला डिग्री कॉलेज की सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सुनंदा महाजन के बेटे व सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्र अपूर्व महाजन ने 9.8 सीजीपीए प्राप्त किया है। अपूर्व की सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने की तमन्ना है। अपूर्व ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पापा इंजीनियर प्रवीन गुप्ता व अपने गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
सीबीएसई की 10 वीं के घोषित हुए परिणाम में पीसी बागला डिग्री कॉलेज की सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सुनंदा महाजन के बेटे व सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्र अपूर्व महाजन ने 9.8 सीजीपीए प्राप्त किया है। अपूर्व की सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने की तमन्ना है। अपूर्व ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पापा इंजीनियर प्रवीन गुप्ता व अपने गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन