फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   बहन गुस्सायी, सरेराह भाई की चप्पलों से धुनाई

बहन गुस्सायी, सरेराह भाई की चप्पलों से धुनाई

Sun, 13 Apr 2014 05:30 AM IST
Hathras
Hathras Updated Sun, 13 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। शादीशुदा भाई को किसी और की बीबी के साथ देखकर एक बहन का खून खौल उठा। बहन ने सरेराह ही गाली-गलौज करते हुए अपने भाई और महिला की चप्पलों से जमकर खबर ली। मौके पर काफी भीड़ लग गई। सूचना पर थाना हाथरस गेट पुलिस भी पहुंच गई। लोगों में मामला चर्चा का विषय बना रहा। घटनाक्रम बागला जिला अस्पताल के सामने का है। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे जरेरा हसायन निवासी एक युवक किसी विवाहित महिला के साथ बाजार की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह बागला हॉस्पिटल के सामने पहुंचा, वैसे ही पीछे से आई उसकी बहन ने उसकी चप्पलों से धुनाई शुरू कर दी। उसने भाई के साथ आई विवाहित महिला को भी नहीं बख्शा और उसकी भी गाली-गलौज करते हुए जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई और उन्हें पकड़कर थाने ले आई। थाने में प्रभा का आरोप था कि उसके भाई की शादी पूर्व में ही हो चुकी है, और उसके पास चार बच्चे भी हैं। उसका आरोप था कि यह महिला उसके भाई को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसका खेत बिकवाना चाहती है। इधर, युवक का कहना था कि पांच साल से इस महिला को जानता है। उसकी पत्नी को भी इससे कोई एतराज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed