फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   बसौड़ा पूजन की शुभ तिथि को लेकर असमंजस

बसौड़ा पूजन की शुभ तिथि को लेकर असमंजस

Fri, 21 Mar 2014 05:30 AM IST
Hathras
Hathras Updated Fri, 21 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। बसौड़ा पूजन की शुभ तिथि को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी रही। किसी ने गुरुवार को ही बसौड़ा पूजन किया तो कोई शुक्रवार को बसौड़ा पूजने की तैयारी में जुटा हुआ था। गुरुवार को अधिक संख्या में बसौड़ा पूजने वाले लोगों की भीड़ मंदिरों पर नहीं दिखाई दी। अधिकांश लोग शुक्रवार को बसौड़ा पूजन करेंगे, जिसके लिए गुरुवार को शाम तक घरों में तैयारी की जा रही थी। महिलाएं पूजन का सामान तैयार करने में जुटी थीं। शहर में किला स्थित शीतला माता मंदिर, पथवारी देवी मंदिर, माया टाकीज के निकट भैंरो मंदिर, रमनपुर मां चामुंडा मैया मंदिर, तालाब चौराहा स्थित मसानी देवी तिकोनिया माता, मुरसान गेट बौहरे वाली देवी मंदिर पर पूजन करते हैं। इसके बाद शहर के बाजारों में रखी जाने वाली होलिका स्थलों पूजा होती है और इसके बाद घर पर होलिका स्थल पर पूजन होता है। हालांकि गुरुवार को भी कुछ लोगों ने बसौड़ा पूजन किया। प्रमुख-प्रमुख मंदिरों पर जाकर पूजा अर्चना की। भगवान के समक्ष पूजन की पुड़िया रख कर घर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की गई। आज शुक्रवार को भी अधिकांश लोग बसौड़ा पूजेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed