फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   झोलाछापों पर छापा, भागे मौत के सौदागर

झोलाछापों पर छापा, भागे मौत के सौदागर

Wed, 12 Feb 2014 05:43 AM IST
Hathras
Hathras Updated Wed, 12 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। झोलाछापों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित के निर्देश पर विभाग की टीम ने इगलास रोड के अलावा कई गांवों मे छापेमारी की। टीम को देखकर कई झोलाछाप दुकान बंद कर भाग गए तो क ई दुकान खुली छोड़क र भाग गए। एक दुकान से टीम ने उपकरण कब्जे में ले लिए। इसके अलावा आधा दर्जन कथित डॉक्टरों को टीम ने नोटिस थमाया है। झोलाछापों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग अब जोर-शोर से अभियान चला रहा है। ‘अमर उजाला’ ने इसे मुद्दा बनाते हुए समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग चेता। विभाग की टीम ने सोमवार को जहां मुरसान कस्बे में छापेमारी की थी तो वहीं एसीएमओ डॉ. रामकुमार की अगुवाई में टीम इगलास रोड पर गई। टीम ने इगलास रोड, विद्यानगर, हेमा नगला, नगला सड़क और टुकसान में झोलाछापों के यहां छापे मारे। काफी झोलाछाप तो टीम को देखकर भाग गए। इगलास रोड पर एक झोलाछाप टीम को देखकर छत पर चढ़ गया और उसके बाद छत के कूदकर भाग गया। उसकी दुकान से स्वास्थ्य विभाग ने उपकरण कब्जे में ले लिए। टुकसान में एक दुकान पर रजिस्ट्रेशन कि सी अन्य डॉक्टर का था तो प्रेक्टिस कोई और करते हुए मिला। कुछ कथित डॉक्टरों से टीम की नोक-झोंक भी हुई। टीम के साथ गए गीताशंकर मिश्रा ने बताया कि जगदीश गुलाठी, प्रमोद कुमार शर्मा, ताराचंद के अलावा तीन बंगाली झोलाछापों को नोटिस दिया गया है। इनसे 2 दिन के अंदर डिग्री व रजिस्ट्रेशन सीएमओ ऑफिस में लेकर आने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed