फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   युवाओं को जागरूक कर रहे हैं स्वामी विवेकानंद के सिद्धांत

युवाओं को जागरूक कर रहे हैं स्वामी विवेकानंद के सिद्धांत

Tue, 04 Feb 2014 02:17 PM IST
Hathras
Hathras Updated Tue, 04 Feb 2014 02:17 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। स्वामी विवेकानंद सार्धशती समिति के तत्वावधान में रविवार को नवगृह मंदिर परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें प्रांत स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बाल वर्ग, किशोर वर्ग, तरुण वर्ग में अव्वल व सांत्वना स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जीएलए विश्वविद्यालय मथुरा के कुलपति डॉ. डीएस चौहान ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन को उपस्थित छात्र-छात्राओं के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के सिद्धांत ही देश के युवाओं को जागृत कर सकते हैं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता समिति के प्रांतीय संयोजक डॉ. गुणाकर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने देश को जोड़ने के लिए, देश की संस्कृति को प्रचारित प्रसारित करने के लिए सारे विश्व का भ्रमण किया। उन्हाेंने कहा कि देश का हर युवा स्वामी जी के विचारों को अपने मन में उतारकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति आसानी से कर सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विभाग संघचालक ओमप्रकाश पचौरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जीवन पद्धति को हर युवा वर्ग के लिए आवश्यक है। देश का विकास तब ही संभव है जब देश का हर नागरिक देश की संस्कृति को अपनाए और भौतिक सुखों का त्याग करे। विशिष्ट अतिथि नगर के समाजसेवी व उद्योगपति निधीश अग्रवाल ने पुरस्कार प्राप्त छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें सुखमय भविष्य का आशीर्वाद प्रदान किया। आगंतुक अतिथियों का परिचय युवा शक्ति प्रमुख सुमित शर्मा व आभार समिति जिला संयोजक डॉ. विजयदीप शर्मा ने जताया। रंगसाज कला केंद्र के कलाकारों का वाद्य यंत्रों पर प्रस्तुत किया गए कार्यक्रम को सभी ने सराहा। कार्यक्रम का संचालन विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य श्यामपाल ने किया। इस मौके पर जिला प्रचारक आनंद, देवेंद्र मोहता, मनोज अग्रवाल, मनीष कुमार, ललित, सत्यम, नरेंद्र, विशाल गुप्ता, सुमित ठाकुर, रवि मिश्रा, सुमित मिश्रा, अजय कुमार, वीरेंद्र शर्मा, कपिल शर्मा, लक्ष्मी, राजीव आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed