{"_id":"7-11230","slug":"Hathras-11230-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदनामी के डर से कॉलेज नहीं पहुंचे शिक्षक, शिक्षिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदनामी के डर से कॉलेज नहीं पहुंचे शिक्षक, शिक्षिका
Hathras
Updated Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस (ब्यूरो)। बदनामी के डर से शिक्षक और शिक्षिका बुधवार को कॉलेज नहीं आए। दोनों ने कॉलेज प्रशासन को एक दिन का अवकाश पत्र जरूर भेजा। शहर के इंटर कॉलेजों में पूरे दिन यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।
उल्लेखनीय है कि स्थानीय हनुमान गली में मंगलवार की शाम उस समय हंगामा मच गया था। जब मोहल्ले के कुछ लोगों ने पुलिस को यह सूचना दी कि शिक्षक अपने घर में एक युवती के साथ रंगरेलियां मना रहा है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और शिक्षक और युवती को हिरासत में ले लिया था। पूछताछ में पुलिस को यह पता चला था कि यह युवती और शिक्षक शहर के इंटर कॉलेज में तैनात हैं। पुलिस इन दोनों को पकड़कर थाने ले आई थी। जहां पूछताछ के बाद पुलिस ने इन दोनों को छोड़ दिया था। बुधवार को शिक्षक और शिक्षिका बदनामी के डर से कॉलेज नहीं पहुंचे। हालांकि दोनों ने अपनी-अपनी परेशानी बताकर एक दिन के अवकाश के लिए कॉलेज प्रशासन को अवकाश पत्र भेजा।