{"_id":"7-11213","slug":"Hathras-11213-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक और शिक्षिका को छापा मार पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक और शिक्षिका को छापा मार पुलिस ने पकड़ा
Hathras
Updated Wed, 23 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। स्थानीय हनुमान गली में उस समय हंगामा मच गया, जब पुलिस ने छापा मारकर एक इंटर कॉलेज के शिक्षक और शिक्षिका को पकड़ लिया। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस को यह शिकायत मिली थी कि शिक्षक और शिक्षिका रंगरेलियां मना रहे हैं। पुलिस इन दोनों को कोतवाली भी लेकर आई। बाद में इन्हें छोड़ दिया गया। स्थानीय हनुमान गली में शहर के एक इंटर कॉलेज के शिक्षक का घर है। मोहल्ले के कुछ लोगों ने पुलिस को यह सूचना दी कि यह शिक्षक अपने घर में एक युवती के साथ रंगरेलियां मना रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई और इस शिक्षक के साथ इस युवती को भी हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि यह युवती भी इसी कॉलेज में शिक्षक है। मौके पर खासा मजमा लग गया। लोगों की शिकायत थी कि यह शिक्षिका इस शिक्षक से अक्सर मिलने आती है। पुलिस इन दोनों को पकड़ कर कोतवाली ले आई। वहां भी भीड़ एकत्रित हो गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने इन दोनों को छोड़ दिया। कोतवाली निरीक्षक का कहना है कि यह शिक्षिका इस शिक्षक से मिलने आई थी। किसी भी तरह का कोई मामला नहीं बनता।
विज्ञापन