फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   हड़ताल खत्म.. दफ्तरों में लौटी कामकाजी रौनक

हड़ताल खत्म.. दफ्तरों में लौटी कामकाजी रौनक

Sat, 22 Dec 2012 05:30 AM IST
Hathras
Hathras Updated Sat, 22 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। छह दिन की हड़ताल के बाद शुक्रवार को खुले सरकारी दफ्तरों में कामकाज की रौनक बिखरी। कई दिनों से लटके कामों के लिए दफ्तरों में दिन भर भीड़-भाड़ रही। हर कोई अपने पेंडिंग काम निपटाने की जल्दी में नजर आया। कलेक्ट्रेट हो या विकास भवन या फिर तहसील। इन सभी दफ्तरों के पब्लिक काउंटरों पर दिन भर भीड़-भाड़ रही। तहसील में रजिस्ट्री दफ्तर हो या खतौनी सेक्शन या फिर लोकवाणी केंद्र। यहां दिन भर मेले सरीखा नजारा रहा। प्रमाण पत्र और खतौनी की नकलें लेने के लिए लोगों में मारामारी मची रही। भीड़ के चलते कई बार इन काउंटरों पर हंगामे के हालात भी पैदा हुए, जिससे कई बार इनकी आपस में नोक-झोंक भी हुई। सबसे ज्यादा हड़बड़ी में वह लोग थे, जिनके काम जाति, आय व मूल निवास प्रमाण पत्र और खतौनी की नकलें न मिलने की वजह से अधर में लटके हुए हैं। प्रमाण पत्र व फर्द मिलने के बाद यह लोग काफी खुश नजर आए। किसी वजह से जिनका काम नहीं हो पाया, उनमें मायूसी दिखी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed