फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   एक महीने में चालू होंगे हाथरस और अलीगढ़ के प्लांट

एक महीने में चालू होंगे हाथरस और अलीगढ़ के प्लांट

Thu, 13 Dec 2012 05:30 AM IST
Hathras
Hathras Updated Thu, 13 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। सूबे के दुग्ध विकास राज्य मंत्री राममूर्ति वर्मा के सामने बुधवार को पराग डेयरी के बंद पड़े प्लांट को चालू कराने की मांग शिद्दत से उठी। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि सरकार बंद पड़े डेयरी प्लांटों को चालू कराने के लिए पूरी तरह गंभीर है। कई प्लांटों को तो चालू करा दिया गया। हाथरस और अलीगढ़ के बंद पड़े प्लांटों को भी एक महीने के अंदर चालू करा दिया जाएगा। फिलहाल इन दोनों प्लांटों का तकनीकी व वित्तीय परीक्षण कराया जा रहा है। जल्द ही इनके लिए पैसा जारी कर दिया जाएगा। कलेक्ट्रेेट में इस संबंध में दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ अलीगढ़ के कर्मचारियों ने मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें कहा गया है कि पराग डेयरी प्लांट को 12 जुलाई 2010 से लॉक आउट करने के साथ कर्मचारियों को जनवरी 2008 से वेतन व किसानों को बकाया दुग्ध मूल्य का भुगतान नहीं किया गया है। पूर्व में प्रदेश सरकार प्रदेश के सातों दुग्ध संघों को चलाने की घोषणा कर चुकी है। प्राइवेट डेयरियों से किसानों को उनके दूध का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा, इसलिए किसान व दुग्ध पालक हित में इन प्लांटों को चालू करना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि जिला योजना अलीगढ़ से दुग्ध संघ को पुनर्जीवित करने के लिए 229.30 लाख की धनराशि स्वीकृत करके शासन को भेजी जा चुकी है, लेकिन यह पैसा स्वीकृत होकर शासन से वित्तीय सहायता नहीं मिली है, जबकि दुग्ध संघ अलीगढ़ के पास 60 हजार लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन क्षमता का प्लांट सासनी में स्थापित है। इससे दोनों जिलों के करीब एक लाख किसान जुड़े हुए हैं। प्लांट के बंद होने से किसान व दुग्ध उत्पादकों का प्राइवेट डेयरियों पर शोषण हो रहा है और कर्मचारी भी बेरोजगार हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर जेपी गोस्वामी, अजयवीर सिंह, शिवचरण, विनोद राघव, शिवप्रताप सिंह, संतोष कुमार, आलोक कुमार, जेएन शर्मा आदि कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed