{"_id":"7-10549","slug":"Hathras-10549-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफडीआई के विरोध में फिर हुंकारे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफडीआई के विरोध में फिर हुंकारे भाजपाई
Hathras
Updated Wed, 12 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। खुदरा व्यापार में विदेशी पूंजी निवेश के विरोध में भाजपाइयों ने शनिवार को शहर में नारेबाजी के बीच प्रदर्शनकारी जुलूस निकाला। घंटाघर चौराहे पर भाजपाइयों ने एफडीआई, केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री के पुतले फूंके और नायब तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। बैनीराम बाग स्थित जिला कार्यालय से शुरू होकर भाजपाइयों का यह जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ घंटाघर चौराहे पर पहुंचा। यहां भाजपाइयों ने केंद्र सरकार और एफडीआई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभा करके सरकार और एफडीआई की बखिया भी उधेड़ी। वक्ताओं ने एफडीआई की असलियत से जनसाधारण को अवगत कराते हुए उसका पुरजोर विरोध किया और केंद्र सरकार से एफडीआई वापस लेने की मांग की। जिला संयोजक सुभाष सिंह सेंगर और नगर संयोजक संजय सक्सेना ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने एफडीआई लागू करके बेशर्मी की सभी हदें पार कर दी हैं। भाजपा इसका पुरजोर विरोध करती है। केंद्र में जब भाजपा की सरकार होगी तो एफडीआई को वापस ले लिया जाएगा। वरिष्ठ नेता रमेशचंद्र आर्य व बागला कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. चंद्रशेखर रावल ने एफडीआई का विरोध करते हुए लोगों को आगाह किया कि कांग्रेस के साथ अब सपा-बसपा की कथनी-करनी का अंतर सामने आ चुका है। जनता सब देख रही है और आने वाले चुनाव में कांग्रेस को इसका करारा जवाब देगी। इस मौके पर गिर्राज किशोर वशिष्ठ, सुनीता मिश्रा, डॉ. रजनीश कुमार चौधरी, वासुदेव माहौर, भगवानदास माहौर, विपुल सिंघानिया, डॉ. राजीव सिंह सेंगर, विवेक गुप्ता, राजेश दिवाकर, पूर्व सांसद डॉ. बंगाली सिंह, आगरा की पूर्व मेयर बेबीरानी मौर्य, रामसखी कठेरिया, रमेश राजपूत, मा.सत्यपाल सिंह, देवेंद्र शर्मा, दिलीप पोद्दार, अमित भौतिका, हरीशंकर राना, मनोज अगिभनहोत्री, अखिलेश गुप्ता, अमर सिंह माहौर एडवोकेट आदि ने भी विचार व्यक्त किए। विक्रम सिंह जादौन, क्रमल वार्ष्णेय, लवकुश शर्मा, नरेंद्र सिंह चौहान, सुभाष चौधरी, संदीप चौधरी, अनिल गुप्ता, अशोक कुमार, नंदिनी देवी, अशोक अग्रवाल, सुनीत आर्य, मुकेश पौरुष आदि भाजपाई मौजूद थे।
विज्ञापन