{"_id":"7-10548","slug":"Hathras-10548-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने ली अंगड़ाई.., बरसा पानी बढ़ी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने ली अंगड़ाई.., बरसा पानी बढ़ी ठिठुरन
Hathras
Updated Wed, 12 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। मौसम का मिजाज मंगलवार को एकाएक बदल गया। पूरे दिन बादल छाये रहे और धूप नहीं निकली। इसके अलावा दिन में तेज हवा चली और सासनी में बारिश भी हो गए। इससे अचानक ठंड बढ़ गई। लोगों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े निकाल लिये। लोग ठिठुरे-ठिठुरे से भी दिखाई दिए। दोपहर के वक्त धूल भरी आंधी भी चली और घनघोर बादल छा गए। हाथरस वासियों को लगा कि बरसात होने वाली है लेकिन यहां बारिश नहीं हुई। हालांकि सासनी में बारिश हो गई। धूल भरी आंधी से कुछ समय के लिए जिदंगी की रफ्तार रोक दी। आंधी से होर्डिंग आदि गिर गए और वाहनोें की गति धीमी हो गई। सुबह से लेकर देर रात तक बदले मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। सर्दी के बचने के लिए किसी ने आग का सहारा लिया तो किसी ने गर्म कपड़ों का। शाम ढलने के बाद में बाजारों की रौनक गायब हो गई और ज्यादातर दुकानदार हाथ पर हाथ रखे बैठे रहे। कुछ बाजार तो समय से पहले ही बंद हो गए। मंगलवार को लोगों को यह अहसास हो गया कि शीतलहर का अब आगाज हो गया है।
विज्ञापन