{"_id":"7-10208","slug":"Hathras-10208-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाब नहीं दिया तो सील होंगे पैथोलॉजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाब नहीं दिया तो सील होंगे पैथोलॉजी
Hathras
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। शहर के तीन पैथोलॉजी संचालकोें को अब एक सप्ताह का समय दिया गया है। सप्ताह भर के अंदर यदि उन्होंने अभिलेख नहीं दिखाए तो यह पैथोलॉजी सेंटर सील कर दिए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने सीएमओ डॉ. आरपी सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर में कई स्थानों पर छापेमार अभियान चलाया था। एसीएमओ डॉ. पीके श्रीवास्तव ने शहर के तीन पैथोलॅाजी सेंटरों मदनावत पैथोलॉजी लैब, मां अंबे पैथोलॉजी लैब और फाइन पैथोलॉजी लैब पर छापेमारी की थी। इन तीनों सेंटरोें पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को कोई भी प्रशिक्षित कर्मचारी नहीं मिला था। यही नहीं टीम ने यह भी पाया था कि कुछ डॉक्टरों के नाम इन सेंटरोें के बोर्ड पर लिखे हुए हैं लेकिन वह भी टीम को नहीं मिले थे। वहां मौजूद लोग टीम के सवालों का जवाब नहीं दे सके थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इन तीनों सेंटरोें के संचालकोें को नोटिस देकर जल्दी से जल्दी जवाब देने को कहा था। अभी तक इनके नोटिसों का जवाब भी नहीं आया है। इसे लेकर अब विभागीय अधिकारियोें ने सख्त रुख अपनाया है। अब इनके संचालकों को सात दिन का समय दिया गया है। एसीएमओ डॉ. पीके श्रीवास्तव का कहना है कि इन सेंटर के संचालकोें को सात दिन का समय दिया गया है। साथ ही यह संचालक उन डॉक्टरों के शपथ पत्र भी दें, जिनके बोर्ड इनके यहां लगे हैं। उन्होंने बताया कि यदि सात दिन के अंदर नोटिस का उत्तर नहीं मिला तो विभाग एकतरफा कार्रवाई करते हुए तीनों लैब को सील कर देगा और रिपोर्ट भी दर्ज कराएगा।