फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   दो हत्यारोपियों पर ढाई हजार का इनाम

दो हत्यारोपियों पर ढाई हजार का इनाम

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Hathras
Hathras Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सासनी। गत पांच माह पूर्व इगलास रोड पर हुए हत्या कांड के दो आरोपियों को जिला प्रशासन ने भगौड़ा घोषित करते हुए उनके ऊपर ढाई-ढाई हजार का इनाम घोषित कर दिया है। इतना ही नहीं एक आरोपी की ग्राम प्रधान पत्नी के अधिकार सीज एवं पदच्युत करने के लिए रिपोर्ट भी जिला प्रशासन को सौंप दी है। दरअसल गांव बसगोई निवासी श्यौराज सिंह पुत्र हुब्बलाल की 27 जून 2012 को इगलास रोड पर सैयद के निकट गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई ने दर्ज कराते हुए चार लोगों को नामजद किया था। इसमें गांव के तीन सगे भाई एवं उनका भांजा शामिल था। हालांकि घटना के समय दो नामित आरोपी जिले से बाहर किसी जेल में निरुद्ध थे। दो आरोपियों ने समर्पण कर दिया था। जेल में निरुद्ध दो नामजदों को षड्यंत्र में शामिल मानते हुए धारा 120 बी का अभियुक्त बना दिया। जो अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई भी शुरू की, लेकिन दोनों आरोपियों के गिरेबान तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पाए। परेशान होकर पुलिस ने दोनों आरोपी देवेंद्र पाठक एवं रामऔतार पुत्र भगवती प्रसाद के विरुद्ध जिला प्रशासन को रिपोर्ट प्रेषित की। इसके आधार पर जिला प्रशासन ने दोनों आरोपियों पर ढाई-ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित करा दिया है। बता दें कि आरोपी देवेंद्र पाठक की पत्नी देवकी देवी वर्तमान में ग्राम बसगोई की निर्वाचित प्रधान हैं। ग्राम प्रधान के विरुद्ध प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने जिला प्रशासन को रिपोर्ट प्रस्तुत कर ग्राम प्रधान के अधिकारों पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed