फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   6 वें दिन किया सिर कटी लाश का अंतिम संस्कार

6 वें दिन किया सिर कटी लाश का अंतिम संस्कार

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Hathras
Hathras Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। 6 वें दिन पुलिस के काफी प्रयास के बाद प्रीति सेंगर के परिजनों ने उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि शाम तक परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। इधर, इस हत्या की विवेचना अलीगढ़ से स्थानांतरित होकर यहां आ गई है। पुलिस ने यहां विवेचना शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि पिछले शनिवार को प्रीति सेंगर पत्नी गिरीश निवासी सलेमपुर एकाएक रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी। उसके पति ने उसकी गुमशुदगी थाना कोतवाली मेें दर्ज कराई थी। प्रीति सेंगर का मायका यहां गांव शंकरपुर में है। बाद में पुलिस ने जब छानबीन की तो यह बात सामने आई कि प्रीति की हत्या उसके ही पति ने अपने फुफेरे भाई की मदद से कराई है। हत्या के लिए कुछ लोगों को सुपारी देने की बात भी सामने आई। इसी बीच एक सिरकटी लाश अलीगढ़ के जवां क्षेत्र में मिल गई। परिजन वहां पहुंच गए और इस शव की शिनाख्त प्रीति के शव के रूप में कर ली। परिजन शव को गांव शंकरपुर ले आए और साथ ही यह भी मांग शुरू कर दी कि जब तक शव का सिर बरामद नहीं होगा, तब तक वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पिछले छह दिन से इसी बात को लेकर पुलिस परेशान रही। पुलिस ने कई टीमें बनाकर लाश के सिर की खोजबीन कराई, लेकिन सिर नहीं मिला। शुक्रवार को फिर गांव में पुलिस अधिकारी गए और परिजनों और ग्रामीणों को समझाया-बुझाया। परिजन शव के सिर के साथ-साथ उस गाड़ी व आलाकत्ल की बरामदगी की मांग करते रहे। इन लोगों का यह भी कहना था कि पुलिस हत्यारों को पकडे़। बाद में पुलिस अधिकारियों ने इन्हें आश्वासन दिया कि पुलिस हर पहलू से विवेचना और पूछताछ कर रही है। पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान भी गांव पहुंचे। उन्होंने भी पुलिस अधिकारियों से वारदात का पूरा खुलासा करने की मांग की और ग्रामीणों को समझाया-बुझाया। तब कहीं देर शाम इन लोगों ने शव का अंतिम संस्कार किया। इधर, जवां में दर्ज हत्या के मुकदमे की विवेचना थाना कोतवाली आ गई है। मृतका का पति सहित कई लोग पुलिस की हिरासत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed