{"_id":"7-10055","slug":"Hathras-10055-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े की दुकान में लगी आग
Hathras
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सादाबाद। कस्बे के मुख्य बाजार स्थित एक रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी की दुकान में मंगलवार को शार्ट-सर्किट के कारण आग लग गई। आग से दुकान का फर्नीचर, कपड़े आदि सामान जल गया। आग से दुकान पर मौजूद लोगों व ग्राहकों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन पानी आदि डालकर आग पर काबू पा लिया गया। जवाहर बाजार में देव मार्केट के निकट गोपाल गिरी पुत्र महेंद्र गिरि की गिरि गारमेंट्स के नाम से दुकान है। मंगलवार की दोपहर दुकान में ग्राहकों की काफी भीड़ भाड़ थी। दुकानदार व अन्य लोग बिक्री में व्यस्त थे। इसी दौरान दुकान में लगे एक बिजली के बोर्ड की वायरिंग में अचानक आग लग गई। बोर्ड में आग को देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। आग से पूरा बोर्ड जलकर खाक हो गया। आग से दुकान में रखा फर्नीचर, कपड़े आदि भी जल गए। आनन-फानन दुकान व आसपास के लोगों ने सामूहिक रूप से पानी आदि डालकर आग पर काबू पा लिया। इससे एक भीषण अगिभनकांड होने से बच गया।
विज्ञापन