{"_id":"5c631c1fbdec2209fa31e57c","slug":"91549999135-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्डन पर लगे आरोपों की जांच की टीम ने, पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्डन पर लगे आरोपों की जांच की टीम ने, पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
एक बालिका विद्यालय की वार्डन द्वारा नहा रही बच्चियों की फोटो खींचने के आरोप के मामले में मंगलवार को तीन सदस्यीय टीम ने स्कूल में पहुंचकर छात्राओं, वार्डन और अन्य लोगों से पूछताछ की। यह टीम अपनी आख्या बीएसए को देगी।
इधर, इस मामले में आरटीआई एक्टिविस्ट और अधिवक्ता गौरव अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट और मानवाधिकार आयोग आदि से इस प्रकरण की शिकायत कर उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि शहर के एक सरकारी आवासीय विद्यालय की वार्डन पर गंभीर आरोप लगा है कि वह विद्यालय की बच्चियों का उस समय फोटो खींचती हैं, वह बच्चियां नहा रही होती हैं। इसे लेकर दो दिन तक विद्यालय में हंगामा भी हुआ। इस मामले में बीएसए ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की थी।
विज्ञापन
टीम ने मंगलवार को विद्यालय जाकर जांच-पड़ताल की और बच्चियों से पूछताछ की। साथ ही वार्डन आदि से भी उनका पक्ष लिया। टीम अपनी आख्या बीएसए को देखी।