फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   कुंभ में होगी इस बार नगर पालिका बोर्ड की बैठक

कुंभ में होगी इस बार नगर पालिका बोर्ड की बैठक

Thu, 07 Feb 2019 06:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
कुंभ में होगी इस बार नगर पालिका बोर्ड की बैठक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


इस बार नगर पालिका बोर्ड की बैठक प्रयागराज कुंभ में होगी। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन तैयारी कर रहा है और माना जा रहा है कि इसी महीने यह बैठक वहां होगी। नगर पालिका के अधिकारियों और सभासदों को वहीं ले जाया जाएगा और वहीं प्रस्ताव तय किए जाएंगे।

नगर पालिका प्रशासन ने इस बार यह योजना बनाई है कि नगर पालिका बोर्ड की इस साल की पहली बैठक कुंभ में की जाएगी। पालिका के सभासद, अधिकारी और संबंधित कर्मचारी इस बैठक के बहाने कुंभ में स्नान भी कर लेंगे। बैठक को लेकर तैयारी जा रही है। नगर पालिका में ऐसा पहली बार होगा कि नगर पालिका की कोई बैठक कुंभ मेले में होगी।
विज्ञापन


पालिका प्रशासन पहली बार कुंभ में होने वाली संभावित बैठक के लिए प्रस्ताव भी तैयार कर रहा है। वहीं इन प्रस्तावों पर मोहर भी लगाई जाएगी। इन प्रस्तावों में शहर के विकास कार्य के भी काफी प्रस्ताव शामिल हैं। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा का कहना है कि जल्द ही पालिका बोर्ड की बैठक प्रयागराज कुंभ मेले में ही होगी। इसकी तिथि भी जल्द फाइनल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed