{"_id":"5c2bb311bdec2256f43689e2","slug":"91546367761-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काका के घर पहुंचे डीआईजी आरपीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काका के घर पहुंचे डीआईजी आरपीएफ
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर मंडल के मुख्य सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ मंगलवार को हास्य व्यंग्य के आका कवि काका के घर पहुंचे। यहां पर उन्होंने काका के संस्मरणों की जानकारी उनके पुत्र डॉ.लक्ष्मीनारायण गर्ग से ली और उनका सम्मान किया। डीआईजी ने सिटी स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।
मुख्य सुरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर मंडल डॉ.एसके सैनी मंगलवार की दोपहर को सिटी स्टेशन पहुंचे। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेने के बाद आरपीएफ थाना प्रभारी उदयराज के साथ डॉ.सैनी काका हाथरसी के बांके भवन स्थित घर पर पहुंचे।
यहां पर उन्होंने काका के बेटे लक्ष्मी नारायन गर्ग से मुलाकात की और काका के यादगार पलों के बारे में जानकारी ली। यहां पर काका द्वारा लिखी गईं संगीत की किताबों के बारे में गर्ग ने विस्तार से जानकारी श्री गर्ग ने डॉ.सैनी को दी।
विज्ञापन
इस दौरान कुछ पुस्तकें भी डॉ.सैनी को श्री गर्ग ने भेंट कीं। यहां पर काका हाथरसी के बारे में जानकारी करने के बाद डॉ.सैनी ने श्री गर्ग को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया और काका की रचनाओं की तारीफ की।