{"_id":"5bedb842bdec22699b14a3b3","slug":"91542305858-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई का डर, खंड शिक्षा अधिकारियों ने संभाला चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई का डर, खंड शिक्षा अधिकारियों ने संभाला चार्ज
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। कई दिनों से चुप्पी साधे हुए खंड शिक्षा अधिकारी डीएम की कार्रवाई के डर से तैनाती वाले ब्लॉकों में पहुंच गए। सभी ने आनन-फानन चार्ज संभाला और विभाग के व्हाट्स एप ग्रुप में चार्ज देते हुए फोटो डालकर इस बात की जानकारी दी, जबकि कई दिनों से खंड शिक्षा अधिकारियों के सामने विभागीय अधिकारी भी लाचार नजर आ रहे थे।
उल्लेखनीय है कि दो नवंबर को डीएम के आदेश पर सीडीओ ने बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकरियों के तबादले किए गए थे, लेकिन इस आदेश को खंड लेकर सभी खंड शिक्षा अधिकारी लामबंद हो गए। वह अपनी पूर्व तैनाती वाले ब्लॉक में ही डटे रहे। खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले को लेकर जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा के विभाग के बीच ठन गई, क्योंकि डीएम के आदेश के क्रम में सीडीओ ने तबादले के आदेश पर हस्ताक्षर किए थे।
इसे लेकर खंड शिक्षाधिकारी अंदर खाने विरोध करने लगे। इसकी भनक जब जिला प्रशासन को लगी तो डीएम ने सख्त होते हुए तुरंत चार्ज संभालने के आदेश दिए, अन्यथा की स्थिति में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके तहत खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमारी के खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई करते हुए डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा। कार्रवाई होते ही सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के होश उड़ गए और गुरुवार की सुबह सभी ने अपने अपने ब्लॉकों में जाकर कार्यभार ग्रहण किया। इसकी जानकारी सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने विभाग के व्हाट्स एप ग्रुप में चार्ज संभालते हुए फोटो डालकर दी।
विज्ञापन
-----
वर्जन-
सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने अपने तैनाती वाले ब्लॉकों में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसमें देरी के लिए सभी से पत्र जारी कर जानकारी ली जाएगी।
-हरिश्चंद्र, बीएसए