{"_id":"5b52320d4f1c1b39748b6187","slug":"91532113421-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वितविहीन शिक्षकों का मानदेय व पुरानी पेंशन बहाली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वितविहीन शिक्षकों का मानदेय व पुरानी पेंशन बहाली की मांग
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में कार्यकारिणी की एक बैठक रामबाग इंटर कॉलेज हाथरस में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार आमौरिया ने की व संचालन जिलामंत्री सूरजपाल सिंह ने किया।
बैठक में प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 28 जुलाई, 2018 को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
धरना प्रदर्शन की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन की बहाली, शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को राजकीय कर्मचारियों की भांति निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान किया जाना, वर्ष 2016 से पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन पुननिर्धारण सातवें वेतन आयोग के अनुरूप किया जाना, वित्त विहीन शिक्षक साथियों को समान कार्य के लिए समान वेतन, अंतरिम मानदेय कम से कम 25000 रुपये दिया जाना आदि होंगी।
बैठक में प्रमुख रूप से माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता प्रेमपाल सिंह मदनावत, बृजेशनाथ चतुर्वेदी, प्रीतिमा शर्मा, देवीचरन सिंह, डॉ. देवेंद्र शर्मा आदि ने संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से रामचरन सिंह, महेंद्र सिंह फौजदार, फौरन सिंह, मनोज कुमार राजपूत, कुश कटारा, महेशचंद शर्मा, मुकेश गौतम, पूरन सिंह, नरेंद्र शर्मा, यतेंद्र कुमार, आलोक गुप्ता, योगवीर सिंह, मुनेश पाठक, चंद्रवीर सिंह, विनीता कुमार, छोटेलाल, मदनलाल शर्मा, शकील अहमद, प्रेमचंद बघेल आदि प्रमुख थे।