फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   शहर के अंदर से गुजरें सभी डिपो की रोडवेज बसें

शहर के अंदर से गुजरें सभी डिपो की रोडवेज बसें

Thu, 05 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
शहर के अंदर से गुजरें सभी डिपो की रोडवेज बसें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


शहर के अंदर होकर रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने से परेशान लोगों की समस्या को लेकर गुरुवार को चेयरमैन आशीष शर्मा परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से आगरा में मिले। चेयरमैन ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। चेयरमैन ने बताया कि परिवहन मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि जल्द ही जिले के अधिकारियों को इस बारे में आदेश जारी किया जाएगा।

नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने ज्ञापन में कहा कि आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बसें गांव रूहेरी से नगर हाथरस में अंदर से न होकर बाईपास से जा रही हैं। जिसके कारण हाथरस के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाथरस नगर के मध्य से बाईपास जहां पर रोडवेज बसें रुकती हैं, की दूरी लगभग पांच किलोमीटर है।
विज्ञापन


ज्ञापन में मांग की गई कि आगरा अलीगढ़ के मध्य चलने वाली सभी डिपो की रोडवेज बसों को नगर हाथरस के अंदर से होकर गुजारा जाए। इस मौके पर नगर महामंत्री भाजपा राकेश शर्मा अनाड़ी, अजस, विनोद प्रेमी, रहीस कुरैशी, अशोक शर्मा, पवन कुमार गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरीपेशा और विद्यार्थियों को हो रही दिक्कत
ज्ञापन में परिवहन मंत्री को बताया गया कि बसों के बाईपास जाने से नगर का पूरा व्यापार ठप हो गया है। आगरा-अलीगढ़ जाकर पढ़ने वाले विद्यार्थी इससे परेशान हैं। प्रतिदिन आगरा अलीगढ़ जाने वाले नौकरीपेशा लोग परेशान हैं। आगरा अलीगढ़ चिकित्सक के पास उपचार के लिए जाने वाले नागरिक बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed