{"_id":"5b37d3bb4f1c1bf67a8b7fa4","slug":"91530385339-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व निरीक्षक नहीं करेंगे लेखपालों का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व निरीक्षक नहीं करेंगे लेखपालों का कार्य
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष रवेंद्रपाल सिंह ने जिलाधिकारी को एक शिकायत सौंपी है। इसमें प्रदेश में राजस्व निरीक्षक संवर्ग से लेखपाल पटल का कार्य नहीं कराए जाने की मांग की गई है।
ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ की कार्यकारिणी में 17 जून 2018 को सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जायज मांगों के संबंध में जारी आंदोलन को संघ की ओर से नैतिक समर्थन दिया जाएगा।
राजस्व निरीक्षक संघ अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करेगा, किंतु लेखपाल पटल का कोई कार्य जैसे आय, जाति और निवास आदि कार्यों को नहीं करेंगे। अगर इस कार्य को करने के लिए राजस्व निरीक्षकों के ऊपर अनाधिकृत दबाव बनाया जाता है तो प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सभी जिम्मे0दारी जिला प्रशासन की होगी।