{"_id":"5caba000bdec222dcc578195","slug":"81554751488-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग ने भी लिया सपा प्रत्याशी के बयान का संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग ने भी लिया सपा प्रत्याशी के बयान का संज्ञान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
सादाबाद में चुनावी सभा के दौरान सपा प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन के विवादित बयान को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने भी संज्ञान ले लिया है। इस संबंध में आयोग ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।
उल्लेखनीय है कि रविवार को एक चुनावी सभा के दौरान सपा प्रत्याशी रामजीलाल सुमन ने यह कहा था कि जिन्ना नहीं, सावरकर थे बंटवारे के जिम्मेदार, इस बयान का वीडियो वायरल हो गया था। जिला प्रशासन ने वीडियो वायरल होते ही अपनी वीडियो निगरानी टीम से इस वीडियो मंगाकर देखा था।
इस आधार पर जिला प्रशासन ने इस बयान को आचार संहिता उल्लंघन के दायरे में लिया था। अब इस मामले में चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। इस विवादित बयान की वीडियो क्लिप और अन्य जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन ने आयोग को भेज दी हैं।