{"_id":"5c61c817bdec2273724c4e07","slug":"81549912087-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में अचानक पहुंचे डीएम, किसान सम्मान निधि योजना के कार्य की देखी प्रगति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में अचानक पहुंचे डीएम, किसान सम्मान निधि योजना के कार्य की देखी प्रगति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
तहसील सादाबाद में डीएम रमाशंकर मौर्य अचानक पहुंच गए। उन्होंने किसान सम्मान निधि योजना के कार्य की प्रगति का जायजा लिया और फीडिंग में जुटे कर्मियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। अचानक डीएम के पहुंचने से कर्मियों में खलबली मची रही।
गौरतलब हो कि भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा जारी किए बजट में किसान सम्मान निधि योजना की घोषणा की गई है। योजना के तहत किसानों को एक साल में तीन किश्तों में छह हजार रुपये दिए जाने हैं। एक किश्त चुनाव से पूर्व ही दी जानी है। लोकसभा चुनावों से पहले ही इस योजना को मूर्त रूप देने के लिए शासन ने कड़े दिशा निर्देश जारी किए हैं। लिहाजा, एसडीएम से लेकर तहसीलदार और तहसील के सभी कंप्यूटर कर्मी योजना को अमलीजामा पहनाने में जुट गए हैं। पिछले चार दिनों में हजारों किसानों की फीडिंग का काम पूरा किया जा चुका है। गुणवत्तापूर्ण तरीके से फीडिंग का काम जारी है। रविवार की देर शाम अचानक डीएम रमाशंकर मौर्य सादाबाद तहसील पहुंच गए।
उन्होंने किसान सम्मान निधि योजना के कार्य की प्रगति को परखा और कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश एसडीएम, तहसीलदार को दिए। कर्मियों को भी गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए कहा। निर्देशों के बाद मंगलवार को पूरे दिन एसडीएम और तहसीलदार की निगरानी में कर्मियों ने पात्र किसानों के नामों की फीडिंग का कार्य किया।