{"_id":"5b43a6e44f1c1bc4248b55ce","slug":"81531160292-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानकों पर खरी नहीं उतरी बुखार-दर्द की गोली, नमूना फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानकों पर खरी नहीं उतरी बुखार-दर्द की गोली, नमूना फेल
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
हाथरस। सादाबाद में एक मेडिकल स्टोर से लिया गया बुखार, दर्द की टैबलेट का नमूना औषधि महकमे की लैब की जांच में खरा नहीं उतर सका। इस टैबलेेट में सॉल्ट की मात्रा काफी कम पाई गई, जिस वजह से इसे फेल करार दिया गया। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद औषधि निरीक्षक ने दवा विक्रेता और दवा निर्माता कंपनी को नोटिस जारी किए हैं। इस दवा की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
औषधि निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि गत माह सादाबाद स्थित सांई साक्षी मेडिकल स्टोर बिहारी कॉलोनी, आगरा रोड से 11 अप्रैल को बुखार दर्द की निमनॉल पी टैबलेट का नमूना लिया गया था। इस नमूने को लखनऊ स्थित महकमे की लैब में जांच के लिए भेजा गया था, लेकिन जांच में यह नमूना मानकों के विपरीत पाया गया। दवा में निर्धारित मात्रा में सॉल्ट की कमी पाई गई।
औषधि निरीक्षक ने बताया कि इस टैबलेट में पैरासीटामोल 325 मिलीग्राम की जगह 229.96 मिलीग्राम पाया गया। निमसुलाइड भी 100 मिलीग्राम की जगह 81.80 मिलीग्राम पाया गया। निर्धारित मात्रा से काफी मात्रा में सॉल्ट मिलने की वजह से इस टैबलेट के नमूने को फेल कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निर्माता कंपनी और दवा विक्रेता को नोटिस भेजा गया है। नोटिस भेजकर बिक्री पर तुरंत रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जब दवा में निर्धारित मात्रा में सॉल्ट नहीं होगा तो उससे बीमारी कैसे ठीक होगी।