800 उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग में खेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता ने गुरुवार को मीटर रीडरों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने मीटर रीडरों को कड़ी फटकार लगाई और प्रत्येक उपभोक्ताओं की रीडिंग नहीं लिए जाने पर नाराजगी जाहिर की।
बैठक में क्षेत्रवार उन्होंने मीटर रीडरों से मीटर रीडिंग की स्थिति की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता कुलदीप कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कई इलाकों में काफी कम रीडिंग होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आरएपीडीआरपी टाउन सिकंदराराऊ में शत प्रतिशत मीटर रीडिंग की जाए। अगर कहीं समस्या आ रही है तो संबंधित क्षेत्र के बिजली अधिकारियों को इससे अवगत कराया जाए। उन्होंने बताया कि सिकंदराराऊ कस्बे में 800 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके यहां मीटर रीडिंग नहीं हो रही है। इस पर उन्हाेंने सभी मीटर रीडरों को फटकारा और जिम्मेदारी पूर्वक काम करने के निर्देश दिए।