फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   75 officers verifying 30,000 deceased voters in Hathras

SIR: हाथरस में 30 हजार मृतक मतदाताओं का 75 अफसर कर रहे सत्यापन, 26 दिसंबर तक काम करना होगा पूरा

Mon, 22 Dec 2025 01:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 22 Dec 2025 01:39 AM IST
सार

हाथरस जिले में अब तक 30 हजार मृतक मतदाता, 97,500 शिफ्टेड, 18 हजार डुप्लीकेट और करीब 41 हजार अनट्रेसेबल व अनुपस्थित मतदाता चिन्हित किए गए हैं।

विज्ञापन
75 officers verifying 30,000 deceased voters in Hathras
एसआईआर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसआईआर अभियान के दौरान हाथरस में मृतक, शिफ्टेड, डुप्लीकेट और अनट्रेसेबल मतदाता सामने आए हैं। अब इन मतदाताओं का सत्यापन कराया जा रहा है। 30 हजार मृतक मृतकों के सत्यापन के लिए 75 जिला स्तरीय अधिकारी नामित किए गए हैं।

विज्ञापन


मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन द्वारा सत्यापन कराया जा रहा है। जनपद में कुल 11,63,525 मतदाता पंजीकृत हैं। एसआईआर के दौरान अब तक 30 हजार मृतक मतदाता, 97,500 शिफ्टेड, 18 हजार डुप्लीकेट और करीब 41 हजार अनट्रेसेबल व अनुपस्थित मतदाता चिन्हित किए गए हैं। अभियान के तहत मृतक, शिफ्टेड और अनट्रेसेबल/अनुपस्थित मतदाताओं का विशेष सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन


अन्य मतदाताओं का सत्यापन बीएलओ और सुपरवाइजर के माध्यम से घर-घर जाकर किया जा रहा है। मृतक मतदाताओं के सत्यापन के लिए जिलास्तरीय 75 अधिकारियों को नामित किया गया है। यह कार्य 26 दिसंबर तक पूरा कर रिपोर्ट निर्वाचन विभाग को सौंप दी जाएगी। प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अब्दुल खालिक ने बताया कि इस प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईआर में सामने आए मतदाताओं का ब्योरा

  • कुल मतदाता 11,63,525
  • मृतक मतदाता 30,000
  • शिफ्टेड मतदाता 97,500
  • डुप्लीकेट मतदाता 18,000
  • अनट्रेसेबल/अनुपस्थित 41,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed