फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   अटल अस्थि कलश यात्रा का जगह जगह हुआ स्वागत

अटल अस्थि कलश यात्रा का जगह जगह हुआ स्वागत

Sat, 25 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
अटल अस्थि कलश यात्रा का जगह जगह हुआ स्वागत
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा शुक्रवार की शाम चार बजे हाथरस पहुंची। भाजपाइयों ने पूर्व पीएम को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कई जगहों पर पुष्प वर्षा की गई। पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपाई उतावले नजर आए। भाजपाइयों के अलावा अन्य लोगों ने रथ में विराजमान अटल जी के अस्थि कलश के दर्शन किए।

कलश यात्रा ने सादाबाद होते हुए हाथरस में सादाबाद गेट से प्रवेश किया। कलश यात्रा में प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति और प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री सुरेश राणा साथ चल रहे थे। सादाबाद गेट पर चेयरमैन आशीष शर्मा, पूर्व सांसद बंगाली सिंह, डॉ. राजेश आदि ने पुष्पवर्षा की। सासनी गेट पर रमेशचंद्र आर्य और सुनीत आर्य ने श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व गोविंदपुर पर सांसद राजेश दिवाकर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सादाबाद चेयरमैन रविकांत, जिला प्रभारी अंजुला माहौर के अलावा डॉ. अविन शर्मा, अखिलेश गुप्ता, नंदिनी देवी, गोता गौड़, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरवेश गौतम, उपाध्यक्ष कप्तान सिंह ठेनुआं, चौधरी रामकुमार, रामवीर सिंह भैयाजी ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


शहर में आगमन पर शहर की नगराध्यक्ष मूलचंद्र वार्ष्णेय के नेतृत्व में आगरा रोड गिजरौली पर अटल अस्थि कलश यात्रा पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धांजलि दी गई। काफी भाजपाई इस कलशयात्रा के साथ पैदल चले। भाजपाइयों में मुख्य रूप से मोरमुकुट गुप्ता, अशोक गोला, देवेंद्र शर्मा, राकेश अनाड़ी, रमेश राजपूत, कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, अंकित गौड़, शुभम गोस्वामी, सभासद प्रमोद शर्मा, प्रदीप शर्मा आदि काफी भाजपाई शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed