फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   63.08 per cent polling in the district

जिले में 63.08 प्रतिशत रहा मतदान

Sun, 12 Feb 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Sun, 12 Feb 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
63.08 per cent polling in the district
पंजाब - फोटो : self
जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाशकृष्ण सिंह ने रविवार को सभी प्रत्याशियों व उनके एजेंटों तथा तीनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रेक्षकों की मौजूदगी में पीठासीन अधिकारियों की डायरी की काउंसलिंग कराई। इसके बाद जिले के मतदान का प्रतिशत 1.29 प्रतिशत और कम हो गया। इस प्रकार फाइनल मतदान प्रतिशत 63.08 रहा। 
विज्ञापन


जिले में हुए मतदान की काउंसलिंग के बाद एक रोचक मामला और सामने आया है। जिले की हाथरस विधान सभा में जहां पुरुष मतदाताओं ने महिलाओं से अधिक प्रतिशत में मतदान किया। तो सादाबाद एवं सिकंदराराऊ विधानसभा में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक प्रतिशत मतदान कर बाजी मार ली।
विज्ञापन


काउंसलिंग के बाद जिला प्रशासन की ओर से जारी किए आंकड़ों में  कुल 61.89 प्रतिशत मतदान रहा। इसमें महिला मतदाताओं ने 61.56 प्रतिशत व पुरुष मतदाताओं ने 62.16 प्रतिशत मतदान किया। जबकि सादाबाद विधान सभा में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सादाबाद-सिकंदराराऊ में महिलाएं अव्वल
इसमें पुरुष मतदाताओं ने 65.64 ने मतदान किया जबकि महिलाओं में 65.91 प्रतिशत मतदान कर सक्रियता दिखाई। जबकि सादाबाद विधान सभा में तो महिला मतदाताओं ने पुरुष मतदाताओं को काफी पीछे छोड़ दिया। इस विधान सभा में कुल 61.65 प्रतिशत मतदान किया। इसमें पुरुषों ने 60.41 प्रतिशत तो महिलाओं ने 63.16 प्रतिशत मतदान कर पुरुषों को मतदान में पछाड़ दिया।

हाथरसः 61.89 प्रतिशत मतदान
हाथरस विधानसभा क्षेत्र में 61.89 प्रतिशत मतदान हुआ। काउंसलिंग के बाद पाया गया कि इस विधानसभा में कुल पुरुष मतदाता 2,10,454 में से 62.16 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। यहां 1,30,819 पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया। इसी प्रकार महिला मतदाता 1,73,925 में से 61.56 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। इस प्रकार 1,07064 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। इस विधान सभा के महिला एवं पुरुष कुल 2,37,883 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल 61.89 प्रतिशत मतदान हुआ।

सादाबादः 65.7 प्रतिशत मतदान
सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में 1,90,954 पुरुष मतदाताओं में से 65.54 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।  इस प्रकार 1,25,157 पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया। इसके साथ ही 1,53,241 महिला मतदाताओं में से 65.91 प्रतिशत ने मतदान किया। इस प्रकार 101002 ने मतदान किया। इस प्रकार कुल 2,26159 मतदाताओं ने मतदान किया।


सिकंदराराऊः 61.65 प्रतिशत वोटिंग
सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में 61.65 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें सिकंदराराऊ में 1,91,641 पुरुष मतदाताओं में से 60.41 प्रतिशत ने मतदान किया। कुल 1,15,778 पुरुषाें ने मतदान किया।  जबकि महिला मतदाताओं 1,58,418 में से 63.16 प्रतिशत ने मतदान किया। इस प्रकार कुल 1,00,056 महिलाओं ने मतदान किया। इस प्रकार कुल 2,15,834 मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed